Friday, August 24, 2018

पत्तेचाट

अखबार की दुनिया में दो प्रकार के लोग पाए जाते हैं, एक तो पत्तेचाट और दूसरे गैरपत्तेचाट। गैरपत्तेचात हैं तो कोई बात नहीं। पत्तेचाट हैं तो उसमें दो बातें हो सकती हैं। या तो वो संपादक बन जायेगा या फिर जिस पोस्ट पे था वहीं बना रहेगा। संपादक बना तो कोई बात नहीं। नहीं बना तो फिर दो बातें। या तो वो नौकरी छोड़ देगा या करता रहेगा। छोड़ दी तो बहुतों का भला। नहीं छोड़ी तो उसमें भी दो बातें। या तो वो दूसरों का काम लगायेगा या नए संपादक की pattechaati में आ जायेगा। pattechaati की तो रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन पा जायेगा और दूसरों का काम लगाया तो अपने ही समाज से कट जायेगा।

फाइनली साला मर के चला जायेगा और कोई दरवाजे पर भी नहीं जायेगा। बस लोग यही कहेंगे अच्छा huwa साले से पिंड छूटा।

Moral***** जिंदगी में ऐसा काम करो कि किसी का दिल न दुखे। बाकी सब ठीक है, बस नशा थोड़ा अच्छा है।

Sunday, August 19, 2018

मजबूरियाँ


वो वहां पर पीर में है, हम यहां जंजीर में हैं।
या खुदा इसके सिवा, और क्या तकदीर में है।
कर दे बारिश रहमतों की, सावन के महीने में।
क्योंकि जान तेरे बंदे की, रहती उसकी हीर में है।
×××××××××××××××××××××××××××××××
चंद सिक्कों के लिए, मजबूर कितने हो गए।
तन्हा पड़े परदेश में और अपनों से दूर हो गए।
कमा के मुट्ठी भर हमने अंजुरी भर गंवा दिया।
निकले थे पहचान बनाने, मजदूर बन के रह गए।
××××××××××××××××××××××××××××××××
क्या कहूं, किसने कहूं और सुनेगा कौन।
दिनभर चारदीवार में पड़ा रहता हूं मौन।

चुना था सुख-चैन पर हिस्से में हैं तन्हाइयां।
लूटकर ले गया कोई, जिंदगी की रानाइयां।
×××××××××××××××××××××××××××××××××
दो रोटी और दो ही लंगोटी, में चल सकता है काम।
जीवन में लाया बाजारवाद, नित रोज नए संग्राम॥

आज फ्रिज, कल कूलर परसों एसी की आस।
भौतिकता की दौड़ में कभी न बुझेगी प्यास॥

दौलत से मिल जाएंगे, तुम्हें दर्जनों यार।
नहीं मिलेगा बस, अपने मां-बाप सा प्यार॥

भूख से ज्यादा खाओगे तो हो जाएगा पेट खराब।
छोड़ दो उनके खातिर भी, बिगड़ा जिनका हिसाब॥

राज कमल अवस्थी

Saturday, August 18, 2018

टुकडों टुकडों में दर्द


मीलों दूर से लौट आती थीं, उड़ी हुई नींदें मेरी।
उसकी नाजुक नर्म उंगलियां, जब बालों में बलखाती थीं।।

चांद आएगा निकट तो बेचैनी फिर लाजमी है।
न मानो तो समंदर से पूछ लो, ये रवायत आज भी है।

एक कली आती है रोज फूल चुनने गुलाब के।
कौन इसको ये बताये नही कम वो किसी शराब से।
मैं नशे में हो जाता हूं रोज उसको देखकर।
या खुदा बचा ले कोई गुस्ताखी न हो इस राज से।।

चेहरे पर नहीं दिखाई देंगी तुम्हें दर्द की लकीरें।
सारा दर्द मैंने अपने दिल में छुपा रखा है।
मिलेगी नहीं तुमको मेरे चेहरे पर भी शिकन।
क्योंकि हर दर्द को अपने कफ़न पहना रखा है।
राज